सिंहासन-बत्तीसी

कहानी 25

एक गरीब भाट था। उसकी कन्या ब्याह के योग्य हुई तो उसने सारी दुनिया के राजाओं के यहाँ चक्कर लगाये, लेकिन किसी ने भी उसे एक कौड़ी न दी। तब वह राजा विक्रमादित्य के पास पहुँचा और उसे सब हाल कह सुनाया। राजा ने तुरंत उसे दस लाख रुपये और हीरे, लाल, मोती और सोने-चांदी के गहने थाल भर-भरकर दिये। ब्राह्मण ने सब कुछ ब्याह में खर्च कर डाला। खाने को भी अपने पास कुछ न रक्खा।

          पुतली बोली, ‘‘इतने दानी हो तो सिंहासन पर बैठो।’’

राजा की हैरानी बहुत बढ़ गई। रोज कोई-न-कोई बाधा पड़ जाती थी। अगले दिन उसे छबीसवीं पुतली विद्यावती ने रोका और बोली, ‘‘पहले विक्रमादित्य की तरह यश कमाओ, तब सिंहासन पर बैठना।’’ इतना कहकर उसने सुनाया:

 

हिन्दी साहित्य का मुख्यपृष्ट

 

top