Saurabh Kumar  astrologer spiritual healer writer poet

 

ऐ खुदा तू ये बता हम किस से प्यार करते हैं

सौरभ कुमार

(Copyright © Saurabh Kumar)

Founder of brandbharat.com

 

 

ऐ खुदा तू ये बता हम किस से प्यार करते हैं

ऐ खुदा तू ये बता हम किस से प्यार करते हैं
प्यार अंतत: सदा आस्था का विषय क्यों होता है?
प्यार का मतलब दूरी में जिंदा होना क्यों होता है?
मिला प्यार मृत्यु के अलगाव को पार नहीं पाता
सात जन्म और वह भी निश्चित नहीं में क्यों है?
गति अनिवार्य है परंतु यह अलगाव का वाहक क्यों है?
हम सुर को पहचान लेते हैं राग अनजाना क्यों है?
व्यक्ति के भीतर राग हीं तो गति है, वही प्रवाह है
वह तानपुरा के फैले सुर सा आनंद क्यों नहीं है?
आदमी सब पहचान कर खुद के ‘सा’ से अलग क्यों है?
क्या हमेशा प्यार और ईश्वर आस्था के दो विषय हैं?
क्या रत्नावलि का प्यार हीं तुलसी की भक्ति नहीं है?

 

 

  सौरभ कुमार का साहित्य  

 

 

 

top