Saurabh Kumar  astrologer spiritual healer writer poet

 

ओ वीणा वादिनी, आनंदप्रदायिनी

सौरभ कुमार

(Copyright © Saurabh Kumar)

Founder of brandbihar.com

ओ वीणा वादिनी, आनंदप्रदायिनी

 

ओ वीणा वादिनी, आनंदप्रदायिनी
भव भय मोचनी, ज्योतिप्रदायिनी
अज्ञान हरणी माँ, सत्वज्ञान प्रकाशिनि
ममता आधारणी, करूणा प्रकाशिनि
करूणा लुटाती माँ, ज्योतिमा विलासिनी
लीला जगत माँ, तू है प्रसारती

ओ वीणा वादिनी, आनंदप्रदायिनी
जीवन वीणा की माँ, तू है वादिनी
शाश्वत प्रवाह माँ, तू है प्रवाहिनी
हास कर प्रकट माँ, तू है जननी
लीला जगत की माँ, तू है रक्षिणी
अंतर्धान करती माँ, रहती तू हँसती

ओ वीणा वादिनी, शाश्वत आकर्षिणी
पार के भी पार माँ, ले जाती तू मोहनी
पल पल आनंद माँ, लीला आनंदिनी
हर पल नवीन माँ, आनंद सृजनी
आनंदी आनंदमयि, आनंद स्वभाविनी
पूर्ण चित्‌ शक्ति सत्‌, पूर्ण स्वामिनी

ओ वीणा वादिनी, आनंद प्रदायिनि
भव भय मोचनी, ज्योति प्रदायिनी

 

  सौरभ कुमार का साहित्य  

 

 

 

top