
राग गौरी
ह्वाँ लगि नैकु चलौ नँदरानी!
मेरे सिर की नई बहनियाँ, लै गोरस मैं सानी ||
हमै-तुम्है रिस-बैर कहाँ कौ, आनि दिखावत ज्यानी |
देखौ आइ पूत कौ करतब, दूध मिलावत पानी ||
या ब्रज कौ बसिबौ हम छाड़्यौ, सो अपने जिय जानी |
सूरदास ऊसर की बरषा थोरे जल उतरानी ||
भावार्थ : -- (एक गोपी कहती है-)`नन्दरानी! तनिक वहाँतक चलो ! मेरे मस्तक पर की
नयी गगरी लेकर (तुम्हारे लालने) गोरस से लथपथ कर दी | हमारे और तुम्हारे में किस
बातकी खीझ या शत्रुता है जो अपनी हानि (स्वयं) कर दिखायेंगी | तुम आकर अपने पुत्रके
करतब देख लो कि हम (कहाँतक) दूधमें पानी मिलाती हैं (झूठ बोलती हैं ) अपने मनमें यह
समझ लिया कि इस व्रजमें बसना हमें छोड़ना ही पड़ेगा |' सूरदासजी कहते हैं कि यह तो
ऊसर पर हुई वर्षा के समान है, जहाँ थोड़ा-सा जल पड़ते ही पानी छलकने लगता है |
अर्थात् थोड़ी सी सम्पत्ति या श्यामसुन्दरकी थोड़ी-सी बाल-विनोदकी कृपा पाकर ही यह
ओछी गोपी अपनी सीमासे बाहर होकर इतराने लगी है |
Bihar became the first state in India to have separate web page for every city and village in the state on its website www.brandbihar.com (Now www.brandbharat.com)
See the record in Limca Book of Records 2012 on Page No. 217