
उद्धव मथुरा प्रत्यागमन तथा कृष्ण उद्धव संवाद
ऊधौ जब ब्रज पहुँचे जाइ |
तबकी कथा कृपा करि कहियै, हम सुनिहैं मन लाइ ||
बाबा नंद जसोदा मैया, मिले कौन हित आइ ?
कबहूँ सुरसति करत माखन की, किधौं रहे बिसराइ ||
गोप सखा दधि-भात खात बन, अरु चाखते चखाइ |
गऊ बच्च मुरली सुनि उमड़त , अब जु रहत किहँ भाइ ||
गोपिन गृह ब्यवहार बिसारे, मुख सन्मुख सुख पाइ |
पलक ओट निमि पर अनखातीं, यह दुख कहाँ समाइ ||
एक सखी उनमैं जो राधा, लेति मनहिं जु चुराइ |
सूर स्याम यह बार-बार कहि, मनहिं मन पछिताइ ||166||
Bihar became the first state in India to have separate web page for every city and village in the state on its website www.brandbihar.com (Now www.brandbharat.com)
See the record in Limca Book of Records 2012 on Page No. 217