
उद्धव मथुरा प्रत्यागमन तथा कृष्ण उद्धव संवाद
सुनहु स्याम वै सब ब्रज-बनिता बिरह तुम्हारैं भईं बावरी |
नाहीं बात और कहि आवति , छाँड़ि जहाँ लगि कथा रावरी |
कबहुँ कहतिं हरि माखन खायौ, कौन बसै या कठिन गाँव री |
कबहुँ कहतिं हरि ऊखल बाँधे, घर-घर ते लै चलौ दाँवरी ||
कबहुँ कहतिं ब्रजनाथ बन गए, जोवत-मग भई दृष्टि झाँवरी |
कबहुँ कहतिं वा मुरली महियाँ लै-लै बोलत हमरौ नाव री ||
कबहुँ कहतिं ब्रजनाथ साथ तैं, चंद उयौ है इहै ठाँव री |
सूरदास प्रभु तुम्हरे दरस बिनु, बवह मूरति भईं साँवरी ||170
Bihar became the first state in India to have separate web page for every city and village in the state on its website www.brandbihar.com (Now www.brandbharat.com)
See the record in Limca Book of Records 2012 on Page No. 217